सर्दी में बीमारियों से बचने के लिए खाएं ये आहार और सर्दी आपको छू भी नहीं पायेगी | यह कर सकते है आप अपने खान पान का ध्यान रख कर |
सर्दी का मौसम आ चुका है और इसी के साथ सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां लोगों को अपना शिकार बनाने लगती हैं | अगर आप सर्दियों की इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोजाना अपने विशेष आहार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है | जी हाँ हम आपके लिए लाये है कुछ ऐसे उपाए जिनको इस्तेमाल करके आप सर्दी से और उनसे होने वाली बिमारियों से बच सकते है दोस्तों | तो चलो दोस्तों आपको बताते है अपने उन नुस्खों के बारे में | इन चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप सर्दी को दूर भगा सकते है। जिससे आपसे बीमारियां कोसों दूर रहेगी। गर्म कपड़े तो पहने ही साथ में इन चीजों का भी इस्तेमाल करें। जो आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है |
गुड़ :-
गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है और किचन में इसका अपना अलग स्थान होता है. खानपान के अलावा गुड़ का आयुर्वेद में काफी महत्व बताया गया है. गुड़ शरीर में खून की कमी होने से रोकता है साथ ही यह एक एंटीबॉयोटिक की तरह भी काम करता है. सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करना सभी उम्र वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद रहता है | गुड़ में सेलेनियम होता है और यह एक एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है. ये गले और फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है |
मेवे :-
इन्हें तो आप साल में किसी भी समय खा सकते है, लेकिन सर्दियों में कुछ जैसे खजूर, मुनक्का और दूसरे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से आपको ठंड से निजात मिलेगा। साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। और आप ठंड से भी बचकर रहेगे | ये मेवे आपके शरीर में गर्मी बनाये रखते है | हमे इनको उपयोग निश्चित रूप से करना चाहिए | ताकि ज्यादा मेवे खाने से हमरे शरीर में कोई हानि न हो सके
हरी मिर्च :-
विटामिन सी, ई और फाइबर होने के साथ- साथ एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। इसे खाने से कैसंर जैसे रोगों से बचव होता है। इसे खाने से हमारे शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है। इसका तीखापन हमारे शरीर का तापमान बढाने का काम करता है। जिससे हमारा शरीर अंदर से गर्म रहता है। इसी कारण सर्दियों में यह ठंड से बचाती है। अगर इसका सेवन गर्मियों में किया जाए तो यह आपको लू से बचाता है। इसलिए मिर्च का सेवन जरुर करें।गले और नाक की एलर्जी में फायदेमंद :-
जिन लोगों को नाक की एलर्जी बार-बार होती है उन्हें सुबह भूखे पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए. ऐसा रोजाना करने से नाक की एलर्जी में फायदा मिलता है | एक कप घिसी हुई मूली में गुड़ और नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट तक पकाएं. इस मिश्रण को हर रोज एक चम्मच खाएं. अस्थमा रोगियों के लिए यह इलाज बड़ा ही असरदार है|
सर्दियों के मौसम में अक्सर ही हम स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं. इन्हीं समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुड़ की चाय पीना लाभदायक साबित होता है. ठंड के दिनों में गुड़, अदरक और तुलसि के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना भी आपको बीमारियों से बचाता है |
अदरक की चाय :-
बहुत से लोगों की यह आदत होती है जैसे ही वह उठे सबसे पहले उन्हें पीने के चाय चाहिए। जिससे उनके शरीर में स्फूर्ति आए। सुबह-सुबह या किसी भी समय चाय पीने से अच्छा क्या हो सकता है।
सर्दियों में अपनी ठंड को भगाने के लिए इससे अच्छा और सस्ता और कोई उपाय हो ही नही सकता है। इसे पीने से शरीर में तापमान बढ़ता है। जिससे आपका शरीर गर्म रहेगा। और आप ठंड से बच जाएगे |
- इम्युनिटी को बेहतर बनाना *यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करती है जिसके कारण हम शीतजनित बीमारियों से बचे रहते हैं। ...
- ब्लड प्रेशर अदरक से रक्त संचार बेहतर होता है। और रक्त में वृधि भी होती है | कई बार इसके ज्यादा उपयोग से कई प्रकार की बीमारियां भी हो सकती है | इसका उपयोग दाद, खाज, खुजली से ग्रसित वक्ती को नहीं करना चाहिए | क्योंकी यह काफी गर्म ओषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है |




1 Comments
hello all of you
ReplyDelete