Alovera ke fayde or Know the benefits of aloe vera.......

 एलोवेरा के चमत्कारी फायदे देखिये | इसमें होते है अनेकों ओषधियों के गुण  |
  
 भारत में लोग चेहरे की खूबसूरती को लेकर विशेष रूप से परेशान रहते है | वो लोग अनेकों अंग्रेजी दवाओं या विदेशी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने लगते है | जोकि एक बार तो आपके चेहरे की चमक बढ़ा देते है लेकिन बदलते मौसम के साथ आपकी त्वचा की रक्षा नहीं कर पाते |   यह सब प्रोडक्ट आपके चमड़ी के लिए खतरनाक सिद्ध होते है | इसलिए हम आपको आज एक ऐसा देसी नुस्खा बताएंगे जिससे आप प्राकृतिक तरिके द्वारा अपनी चमड़ी को साफ़ और सुंदर बना सकते है |एलोवेरा बिमारियों को आपके शरीर से दुर् रखेगा | एलोवेरा एक ऐसी ओषधि है जो  हर तरह की समस्या में फायदेमंद मानी जाती है | चाहे वो स्वाश्य से सम्बन्धित हो या स्किन से | इस लेख में हम आपको एलोवेरा के बता रहे है | इन फायदों की मदद से आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकते है |अगर आपके चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगे हैं तो आपको अभी से एलोवेरा का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए.खूबसूरती निखारने में इसके और भी फायदे हैं| ये बात तो हम सभी जानते हैं कि एलोवरेा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. त्वचा की कई समस्याओं के लिए यह एक बहुत अच्छा और नेचुरल उपाय है |  एक ओर जहां एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं का समाधान है वहीं यह त्वचा को पोषित करने का भी काम करता है | अगर आपके चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगे हैं तो आपको अभी से एलोवेरा का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए. साथ ही दाग-धब्बे हो जाने पर, पिंपल्स हो जाने पर, कट जाने पर, सन बर्न हो जाने पर और रिंकल्स हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल बहुत कारगर होता है |
एलोवेरा को इस्तेमाल करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए |



  • चेहरे पर निखार :-  
    यह बहुत अच्छा क्लींजर है|  ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है |  जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है |  अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो अच्छी बात है | वरना आप एलोवेरा की एक स्ट‍िक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं | 
  • कील-मुंहासों में फायदेमंद :- 
    एलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है |  इसकी ये खूबी कील-मंहासों से राहत दिलाने में बहुत कारगर होती है |  जब बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होगा नहीं तो कील-मुंहासों की समस्या भी नियंत्रण में रहेगी |
  • दाग-धब्बों में असरदार :-
    अगर आपके चेहरे पर दाग हैं तो एलोवेरो का नियमित इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा |  इससे रेग्युलर इस्तेमाल से त्वचा के अनचाहे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं |  

  • त्वचा को नमी के लिए :-
    एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का काम करता है |  ये एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है|  किसी भी स्क‍िन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं | बशर्ते आपको इससे एलर्जी न हो | 
  • रिंकल्स :- 
    एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है |  यह त्वचा पर मौजूद महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है | यह एंटी बैटिक भी मन जाता है | यह एंटी एजिंग ओषधि है | 
  • कब्ज में असरदार :-                                                                                         रोज बाहर का चटपटा और मिर्च-मसालेदार खाना खाने वालों को अक्सर पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे कब्ज़ हो जाती हैं। कब्ज़ होने पर अगर एलोवेरा का जूस लिया जाए, तो इसके जबरदस्त फायदे मिलते देखे गए हैं। लेकिन एलोवेरा जूस का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन कई बार नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। 
  • डायबिटीज़ में रामबान :- 

     
डायबिटीज़ इन दिनों बेहद आम बीमारी हो गई है। किसी ज़माने में बुजुर्गों का रोग मानी जाने वाली ये बीमारी अब नवजात बच्चों तक को चपेट में लेने लगी है। डायबिटीज़ से बचने के लिए योग और खाने-पीने पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीज अगर एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो उन्हें काफी फायदा मिल सकता है। 



तो दोस्तों कैसे लगा हमारा यह सुझाव हमे कमेंट करके बताइये और इसे उपयोग में लाये | कृपया करके दोस्तों इसको शेयर करें और हमारी अगली पोस्ट जरूर पढ़े दोस्तों | धन्यवाद दोस्तों | 

 हमारी अन्य लेख को पढ़ने की लिये क्लिक करें | 

Post a Comment

1 Comments