Benefits and Importance of Sandal Wood....चन्दन की लकड़ी के फायदे |......

चन्दन की लकड़ी है बेहद अनमोल जानिए इसका महत्त्व ओर फायदे | 



भारत में चन्दन की लकड़ी का विशेष महत्व है | यहां के लोग चन्दन की लकड़ी को शुद्ध और बोहत ही पवित्र मानते है | यह लकड़ी और भी कई देशों में पवित्र मानी जाती है और इसे पूजा में शामिल किया गया है | लेकिन इसका उपयोग मानवीय स्वाश्य के लिए भी काफी  लाभकारी है | साधारण लगने वाला लकड़ी का टुकड़ा, लेकिन इसके अधिक फायदे हैं।विशेषकर भारत में इसके औपचारिक और धार्मिक वर्चस्व के कारण इस सुगंधित लकड़ी का बहुत महत्व है। आप चंदन (सैंडलवुड) के पेड़ के चूरे से बनी स्टिक्स या इत्र को देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंदन (सैंडलवुड) का तेल कई त्वचा एलर्जी और चकत्ते को दूर करने और ठीक करने में मदद करता है | धीरे धीरे घटने वाले ये पेड़ मूल्यवान होते हैं और दुनिया में कीमत के मामले में यह दूसरे नंबर की महंगी लकड़ी है| चन्दन की लकड़ी अधिकतर अगरबत्ती, आफ़्टरशेव, परफ्यूम और कास्मेटिक बनाने के लिए प्रयोग होती है  | यह आपको कुछ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है | यह  ओषधि के रूप में कार्य करती है |
जिन्हे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है |

चन्दन की लकड़ी के फायदे :- 

  1. खाज खुजली में फायदेमंद
    चंदन एक उत्कृष्ट एंटी -वायरल एजेंट है। यह त्वचा के इन्फेक्शन और खुजली पर बहुत प्रभावी है। यह एक्जिमा को सफलतापूर्वक इलाज के लिए भी जाना जाता है।चंदन या सैंडलवुड एक हल्का कसैला (एस्ट्रिंजेंट) है, जो मसूड़ों और त्वचा जैसे नरम टिश्यू में मामूली संकुचन लाता है। यही कारण है कि कई आफ़्टरशेव और चेहरे पर लगाने वाले टॉनर्स में चंदन प्राथमिक सामग्री के रूप में उपयोग होता हैं। थोड़े कपूर और पानी के साथ चन्दन या चंदन पाउडर को मिलाएँ। इसके बाद परिणाम देखने के लिए अपने जलने, चकत्ते और एलर्जी पर इस घोल को लगाएँ। 
     
  2.  दाग - धब्बों में फायदेमंद 
    चन्दन की लकड़ी का पेस्ट त्वचा के दाग धब्बों को जल्दी भरने में सक्षम होता है| जब इसको पेस्ट या किसी भी अन्य रूप में इस्तेमाल किया जाए तो यह मुक्त कणों द्वारा हुए नुक्सान को कम कर देता है जोकि उम्र बढ़ने का कारण होते हैं | जब इसको किसी भी अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह शुष्क त्वचा को ठीक कर देता है|
  3. बग दूर से निजात                                                                              चंदन का (सैंडलवुड) तेल अच्छे डिसइंफेक्टेंट गुण वाला एक आवश्यक (एसेंशियल) तेल है। इस तेल की अलग सुगंध कीट दूर करता है, इसलिए इसे व्यापक रूप से कीट रेपेलेंट और कीटनाशकों के रूप में प्रयोग किया जाता है।                
  4. मूत्र प्रणाली में सुधार  
    चंदन (सैंडलवुड) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। ये तत्व मूत्र प्रणाली में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, आराम देते हैं और मूत्र को आसानी से निकलने में मदद करते हैं। यह पेशाब की मात्रा और आवृत्ति(फ्रीक्वेंसी) को भी बढ़ाता है। चंदन मूत्र प्रणाली (यूरिनरी सिस्टम) से खतरनाक विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालकर इन्फेक्शन का इलाज करने में मदद करता है।यह पेट से गैस को निकलने में मदद करके पेट की मांसपेशियों को आराम दिलाता है| इसकी शांत करने वाली प्रकृति एंठन और संकुचन से आराम दिलाती है|

    5. त्वचा के रंग में सुधार


    चन्दन के पाउडर, बादाम के पाउडर और दूध को मिलाकर फेस मास्क बनाएं और इसको सूखने तक चेहरे और गर्दन पर लगायें,फिर ठंडे पानी से धो लें| माथे पर चन्दन का लेप लगाने से बिमारियों का खत्म है |


    6.बालों की चमक बढ़ाये 

    आपके बालों के प्रकार का कोई भी तेल लेकर उसमे 4 से 8 बूँदें चन्दन का तेल मिला लें| बालों में 15-20 मिनट मालिश करें तो यह बालों की जड़ों में खून के दौरे को तेज़ करेगा और गंदगी हटा देगा |


    7.ब्लड प्रेशर को कम करे

    यदि सीधे इसका त्वचा पर लेप किया जाए तो यह ब्लड प्रेशर को कम करता है|

    8.यादाश्त अच्छी करे

    यह एकाग्रता को बढ़ावा देता है, दिमाग शांत करता है और तनाव व चिंता भी कम करता है|






    चन्दन के नुकसान :-

    पहले चिकित्सक कि सलाह अवश्य लें| तेल और पाउडर दोनों को ही जरूरत के हिसाब से लें |गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के लिए इसके प्रयोग की मनाही है|
    हलांकि यह मानव त्वचा के लिए कोई परेशानी पैदा करने वाला तत्व नही है फिर भी अति संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों में यह डरमीटाईटिस की वजह बन जाता है |





    में उम्मीद करता हूँ के दोस्तों आपको हमरी यह जानकारी पसंद आई होगी | धन्यवाद दोस्तों | मुझसे जुड़े रहने के हमारी जानकारी और लेख को शेयर और कमेंट जरूर करे दोस्तों | 

























     


Post a Comment

0 Comments