नाभि में कौन सा तेल डालने से किस बीमारी का होगा खात्मा | नाभि में तेल डालने का महत्त्व |




भारत के आयुर्वेद में बहुत सी बिमारियों का खात्मा नाभी के द्वारा  किया जाता है |नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु होती हैं और इसी से शरीर के लगभग सभी अंगों की रक्त वाहिनियां जुड़ती हैं।आयुर्वेद में बहुत सारी सेहत की समस्याओं का हल नाभि के रास्ते निकाला जाता है जब आप नाभि में अलग-अलग तरह का तेल डालते हैं तो सेहत और ब्यूटी से जुड़े आपको कई लाजवाब फायदे पहुंचते हैं। चलिए आज हम आपको नाभि में अलग-अलग तेल व उससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। नाभि हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है| हममे से कई लोग तो नाभि के महत्त्व से अनभिज्ञ होते हैं और नाभि की साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान ही नहीं देते हैं, लेकिन नाभि पर ध्यान देना बहुत जरूरी है| नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु है| आपको ये तो पता ही होगा कि त्वचा पर तेल लगाने के बहुत सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन आपको शायद ये नहीं पता होगा कि नाभि पर तेल लगाने के भी आश्चर्यजनक फायदे होते हैं| चलिए आज दसबस पर उन फायदों के बारे में जानते हैं जो नाभि में तेल लगाने से प्राप्त होते हैं |

सरसों का तेल :- 

यह तेल आपको आमतौर पर हर घर में मिल जाता है | सरसों का तेल से त्वचा में चमक आती है। इसी के साथ जिनके होंठ व एड़ियां फटी रहती हैं उन्हें रात को सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल नाभि में डालना चाहिए। इससे शरीर में खुश्की नहीं आती | सरसों के तेल की मालिश से शरीर पर अलेर्जी का खतरा नहीं रहता | इससे आपके बाल भी काले होते है | 

नारियल तेल :-


नाभि में नारियल तेल डालेंगे तो आपको सिर्फ खूबसूरत स्किन ही नहीं मिलेगी इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी बढ़ती हैं जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी या पीरियड से जुड़ी दिक्कत है उन्हें नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए। यह आपके चेहरे पर हो गए निशानों को भी ख़त्म करता है |

गाय का घी :-

अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा बेबी जैसी कोमल और मुलायम हो जाए तो गाय के दूध से बने मक्‍खन या घी का इस्‍तेमाल अपनी नाभि में करें। इससे होठों और तलवों के फटने की समस्या भी दूर हो जाएगी। यह आपकी आँखों के लिए काफी लाभदायक होता है | यह कई प्रकार की बिमारियों का नाश करता है | गाय का घी ओषधि के रूप में प्रयोग होता है | 


 नीम का तेल :-

अगर आप मुहांसों से परेशान हैं तो नाभि में रोजाना नीम का तेल लगाएं। इस तेल के रोजाना इस्तेमाल से मुंहासे और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और रंगत में निखार आएगा। इसके अलावा आपको खुजली, त्वचा पर लाल चक्ते जैसी कोई प्रॉब्लम हैं तो वह भी दूर होगी। आपको बस 2 से 3 बूंदें नाभि में डालनी है। 

बादाम का तेल :-


बादाम में विटामिन ई के अलावा ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। इसे नाभि में डालने से आपको कई फायदे मिलते हैं। चेहरे पर शाइन लाने और ड्राईनेस खत्म करने के लिए नाभि में रात को सोने से पहले 2 बूंदे बादाम तेल की डालें। यह हमें ज्यादातर सर्दी से भी बचता है | 

जैतून का तेल :-

अगर आप आपने बालों में मजबूती चाहते हैं तो रात को नाभि में 2-3 बूंदें जैतून तेल की डालें। इससे आपके बालों में शाइन भी आएगी और मजबूती भी। बालों में चमक और काले होंगे | 



में उम्मीद करता हूँ के दोस्तों आपको हमरी यह जानकारी पसंद आई होगी | धन्यवाद दोस्तों | मुझसे जुड़े रहने के हमारी जानकारी और लेख को शेयर और कमेंट जरूर करे दोस्तों |