किशमिश खाने के विभिन्न लाभ और यह क्यों खाये | 

आमतौर पर हमारे देश में किशमिश को हर पकवान में मिलाकर खाने के लिए मशहूर किया गया है | लेकिन किशमिश के स्वाद से हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं | आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटे से आकार की किशमिश सिर्फ अपने मीठेपन तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर से जुड़ी कई सामान्य और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। यह हाजमा ठीक करने से लेकर शरीर में ऊर्जा बढ़ाने तक का काम कर सकती है। अगर आप भी रोज नट्स और किशमिश खाते हैं, तो अच्छी बात है। मगर क्या आपको पता है कि अगर आप किशमिश को रात में भिगोकर खाते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। अगर आप रोजाना सिर्फ दस किशमिश के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाएं, तो इससे कई तरह के रोगों और बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही सेहत भी बेहतर होगी | तो चलिए जानते है किशमिश के फायदों के बारे में | 

किशमिश के फायदे :- 

किशमिश को चुनिंदा ड्राई फ्रूट्स में गिना जाता है, जो अंगूर का सूखा रूप है, यानी इसे बनाने के लिए अंगूरों को सुखाया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र व इम्यून सिस्टम के साथ-साथ हड्डियां और मांसपेशियां तक स्वस्थ रहती हैं।

रक्त में वृद्धि :- 


किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से बचे रहते हैं क्योंकि किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फॉर्मेशन में उपयोगी हैं।
किशमिश यानी मुनक्का पाचन तंत्र में बेहद फायदेमंद है। मिनरल्स की मात्रा काफी होती है। यह हड्डियों के लिए काफी अच्छा होता है। दिनभर में 10-12 किशमिश ली जा सकती हैं। एक बात हमेशा ध्यान रखें कि भीगी हुई किशमिश में कैलरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न लें। इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन में आराम मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होता है।

कैंसर में फायदेमंद :-
आपको जानकर हैरानी होगी कि किशमिश कैंसर जैसी घातक बीमारी की आशंका को भी कम कर सकती है। इसमें कैटेचिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने का काम करता है। ये मुक्त कण ट्यूमर और पेट के कैंसर का कारण बन सकते हैं

बी पी में दिलाता है राहत :-
रात को भिगोयी हुयी किशमिश वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद है मगर इसका लाभ उन लोगों को मिल सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान हैं। किशमिश शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व आपको हाइपरटेंशन से बचाता है।

दाँतों और मुँह के लिए फायदेमंद :-  

किशमिश मुंह और दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो दातों को टूटने से और कैविटीज से बचाता है। इसके अलावा, किशमिश दांतों की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए मुंह में बैक्टीरिया के विकास को भी रोकता है। क्योंकि  इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए दांतों के छिलने और टूटने की स्थिति को नियंत्रित करता है |  

बुखार में फायदेमंद :-

किशमिश खाने के फायदे बहुत हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से समृद्ध किशमिश संक्रमण को खत्म कर बुखार को कम कर सकती है। बुखार के लिए किशमिश का सेवन करने के लिए आप लगभग 20 किशमिश को एक घंटे के लिए एक कप पानी में भिगोकर रख दें और जब किशमिश नरम हो जाए, तो इसका सेवन करें। आप इस उपाय को रोजाना कर सकते हैं | इससे आपको काफी फायदा मिलेगा |

यौन समश्याओं से छुटकारा :-

किशमिश यौन स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकती है। किशमिश में आर्जिनिन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जो काम उत्तेजना को बढ़ाने का काम करता है। यह पुरुषों के लिए नपुंसकता  जैसी समस्या के लिए उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा, किशमिश शरीर को ऊर्जावान बनाने का काम भी करती है। आप रोजाना दूध के साथ पांच-दस किशमिश का सेवन कर सकते हैं |

बालों को दे मजबूती :- 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट बालों के रोम को उत्तेजित कर बालों के नुकसान को रोकते हैं। साथ ही बालों के विकास के लिए आवश्यक स्वस्थ कोशिकाओं को भी बढ़ावा देते हैं।

आँखों के लिए फायदेमंद :-
आंखों के लिए भी किशमिश के फायदे बहुत हैं। इसमें पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स नामक जरूरी तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | जो कारगर एंटीऑक्सीडेंट है और आंखों की रोशनी को मजबूत रखने में मदद करता है। किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को कमजोर करने वाले मुक्त कणों से बचाता है | जो मोतियाबिंद का कारण बन सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद :- 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किशमिश में बहुत ज्यादा मात्रा में कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इन्हीं की वजह से आपके शरीर की हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनी रहती हैं।

सांसों की दुर्गन्ध से छुटकारा दिलाये :-
आपको बता दें कि किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जिससे बैक्टीरिया से लड़ने में काफी मदद मिलती है और आपके मुंह से आने वाली बदबू भी गायब हो जाती हैं।



में उम्मीद करता हूँ के दोस्तों आपको हमरी यह जानकारी पसंद आई होगी | धन्यवाद दोस्तों | मुझसे जुड़े रहने के हमारी जानकारी और लेख को शेयर और कमेंट जरूर करे दोस्तों | किर्प्या हमारे इस उपचार को उपयोग करने से पहले अपने नजदीकी चिकित्सक से सलाह जरूर ले |