kesar kya hai kesar ke fayde | What is Saffron? Benefits of Saffron..............

केसर का सेवन और लेप लगाने  से होते है अनेकों फायदे | 



आज हम आपको बताएंगे केसर के बारे में कुछ अनोखी बातें जिन्हे जानकर आप आश्चर्य चकित रह जायेंगे |
ठण्ड में अगर हम केसर का प्रयोग  करते है तो हमें अनेको बिमारियों से यह बचा सकता है |  केसर किसी संजीवनी से काम नहीं है | क्या आप जानते है की केसर को सबसे महंगा मसाला बताया गया है | केसर एक  सुगंध देने वाला पौधा है | इस पौधे की लम्बाई पंद्रह से पच्चीस सेंटीमीटर तक  होती है |






इसे अलग अलग जगह पर अलग अलग नाम से जाना जाता है | जैसे इसके फूल को उर्दू में जाफरान इंग्लिश में सफ़रोन और हिंदी में केसर के नाम से जाना जाता है  | कीमत में महंगा होने के कारण इसे रेड गोल्ड भी बोला जाता है | भारत में इसकी सबसे ज्यादा पैडावार जम्मू कश्मीर में होती है | केसर को ईरान में भी काफी मात्रा में उगाया जाता है |  ईरान में इसकी पैदावार ज्यादा होती है | वैसे तो हम केसर को सामान्य रूप से जानते है लेकिन यह दो प्रकार का होता है |  दूसरा होता है कश्मीरी केसर जिसका पौधा लगभग 4 से 6 फ़ीट का होता है |






केसर के फायदे :- केसर नाम सुनते ही कुछ सुगन्धित सा लगता है | और असल में यह बहुत ही सुगन्धित पौधा है | 

  • चिकित्सा में इसे ओषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है | यह एक उत्तेजकओषधि है इसे पाचन के लिए और कफ के लिए लाभदायक माना जाता है |
  • अनेक प्रकार के वयंजनो में इसका इस्तेमाल किया जाता है | जैसे खीर , बर्फी,दूध,मलाई में इसका अधिक है | 
  • इस दौरान एक गिलास केसर का दूध रोज़ाना पीने से महिलाओं को पेट में गैस व सूजन की समस्या से निजात मिल जाती है।
  • केसर के उपयोग से आंखों की रोशनी भी बढ़ाई जा सकती है। एक रिसर्च में सामने आया है कि केसर में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं कि जो आंखों की रोशनी को तेज़ बनाते हैं।
  • शरीर पर चोट के घाव या फिर जले हुए हिस्से पर केसर का लेप लगाने से वह घाव जल्दी ठीक हो जाता है
  • यह बदहज्मी पेट में दर्द और पेट में मरोड़े आदि पेट से सम्बंधित सभी प्रकार की बिमारियों का नाश करता है | और महिलाओं के लिए विशेष तोर पर मासिक धर्म के समय इसको नियमित रूप से पीना बेहद ही फायदेमंद होता है | 






  • अस्थमा से पीड़ित व्यकित अगर केसर का सेवन करता है तो इससे उसे काफी आराम मिल सकता है। अस्थमा फेफड़ों में जलन व सूजन को कम करता है जिससे हवा फेफड़ों में से आसानी से पास हो जाती है। केसर की चाय पीने से अस्थमा के अटैक की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
  • बच्चों को सर्दी मे जुकाम या बुखार होने पर केसर में  दूध मिलकर देने से बोहत ही आराम मिलता है |  






  • केसर और चन्दन का लेप बनाकर सर पर लगाने से सर का दर्द खत्म होता है और दिमाग को शांति मिलती है | नाक की बीमारी के लिए भी काफी उपयोगी है | नकसीर आने पर इसका लेप नाक पर लगाए तो नाक से खून बहना बंद हो जाता है | 



हमारे  अन्य लेख को पढ़ने की लिये क्लिक करें | 


केसर का इस्तमाल करने से पहले नजदीकी चिकित्सक से सलाह अवश्य ले | में उम्मीद करता हूँ के दोस्तों आपको हमरी यह जानकारी पसंद आई होगी | धन्यवाद दोस्तों | मुझसे जुड़े रहने के हमारी जानकारी और लेख को शेयर और कमेंट जरूर करे दोस्तों | 


Post a Comment

1 Comments